Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार का तोहफा, रोडवेज में महिलाओं और बालिकाओं को 90% तक किराये में छूट, बड़ी घोषणा जाने पूरी खबर
Rajasthan Roadways Women got 90% discount in fare: राजस्थान में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, राजस्थान सरकार द्वारा घोषणाओं का पिटारा खोला जा रहा है, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फिर एक बड़ी घोषणा की है गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को रोड़वेज की बसों में मंथली पास पर किराए में 90% तक छूट देने की घोषणा की है।
राजस्थान के सहित देश के 5 राज्यों में नवंबर- दिसंबर माह में चुनाव होने है जिसके चलते आचार संहिता लगने से पहले सरकार द्वारा हर दिन बड़ी से बड़ी घोषणा की जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए रोड़वेज बसों में मंथली पास बनवाने पर 90% किराए में छुट का ऐलान किया गया है। अब यात्री केवल 10% ही किराया देना होगा।
Rajasthan Roadways Women got 90% discount in fare
राजस्थान का यह चुनावी साल है वर्तमान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हर हाल में सरकार रिपिट करना चाहते है, ऐसे में सरकार द्वारा घोषणाओं का पीटारा आज एक बार फिर खोला गया है। सरकार ने आज रविवार यानी 8 अक्टूबर 2023 प्रदेश की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर किराए में 90% का छुट दिया जायेगा।
अब महिला यात्री देगी केवल 10% किराया
राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को किराए में रियायत देने पर अब यात्रा पर केवल किराए के रूप में 10% राशि ही देनी होगी। लेकिन इसके लिए महिलाओं को जरूरत होगी मंथली पास की। इसके बिना इसका लाभ आप नहीं लें पायेगें।
WhatsApp Group में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद 90% राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। यह डिस्काउंट केवल राज्य की महिलाओं को राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा तक ही देय होंगी।
राजस्थान सरकार ने पहले की थी महिलाओं-बालिकाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा
राज्य सरकार द्वारा इस घोषणा से पहले महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोड़वेज की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट दी जाती थी। जिसके बाद से राजस्थान में महिलाओं का वोल्वो बसों में भी आधा किराया हो गया था।
Join Telegram Group. Click Here
चुनावी साल में वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के अन्य वर्गों के साथ ही महिलाओं को भी फोकस करते हुए योजनाएं की घोषणाएं कर रहे हैं।